ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादभाजपाइयों ने पार्टी का 40वां स्थापना दिवस मनाया

भाजपाइयों ने पार्टी का 40वां स्थापना दिवस मनाया

नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन का 40 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कोरोना लॉक डाउन के चलते नगर मण्डल बिलारी द्वारा संचालित मोदी योगी रसोई पर कार्य कर रहे भाजपा वालेंटियर कार्यकर्ताओं ने भारत...

भाजपाइयों ने पार्टी का 40वां स्थापना दिवस मनाया
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 06 Apr 2020 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन का 40 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कोरोना लॉक डाउन के चलते नगर मण्डल बिलारी द्वारा संचालित मोदी योगी रसोई पर कार्य कर रहे भाजपा वालेंटियर कार्यकर्ताओं ने भारत माता, पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं प. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पार्पित कर मनाया। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष के के गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि ऐसी आपदा के बीच भी कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से संगठन के निर्देशों पर जन सेवा में लगा है।

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही है जो किसी भी परिस्थिति में रास्ट्र हित के लिए समर्पित है। इस मौके पर अनेकों वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सहकारी समिति के अध्यक्ष ललित चौधरी, जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव, सुनील आर्य, आदित्य शाक्य, रमानिवास शर्मा, श्रीकांत गुप्ता, महेश गुप्ता, राजेन्द्र सहाय गुप्ता, संजीव वाल्मीकि, सुरेश गुप्ता, सुबोध गुप्ता, संजय शर्मा, मनोज ठाकुर, अभिषेक राठौर, नितिन गुप्ता, विशाल प्रजापति, डॉ मेघपाल सिंह, ग्रीश बाबू, राजीव शर्मा, भीष्म ठाकुर,आकाशपाल, संदीप अग्रवाल, नंदकिशोर शर्मा, यशवीर त्यागी, विक्रम सिंह, बद्रीनाथ, निहाल सिंह, अमन गुप्ता आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें