जानिए मुरादाबाद में भूपेंद्र चौधरी ने मतदाता सूची को लेकर क्या कहा...
Moradabad News - भाजपा ने नगर विधानसभा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) पर एक कार्यशाला आयोजित की। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने चाहिए। कार्यशाला में सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास दिलाया गया ताकि चुनाव आयोग की प्रक्रिया को सफल बनाया जा सके।
भाजपा ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) पर एक कार्यशाला नगर विधानसभा में की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जोर दिया कि कोई पात्र मतदाता इसमें छूटने नहीं पाए। सभी जिम्मेदार पदाधिकारी अपनी भूमिका निभाएं। सोमवार रात 8 बजे दिल्ली रोड स्थित क्लासिक बैंक्वट हाल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण का यह सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। प्रमाणिक मतदाता सूची सशक्त लोकतंत्र की नींव है। हमारी जिम्मेदारी है कि चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के तहत हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में ना रहे।
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत हर घर के दरवाजे पर दस्तक देना है। प्रभारी मोहन लाल सैनी ने कहा कि हर स्तर के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें। संगठन के प्रत्येक स्तर पर बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल तक यह सुनिश्चित किया जाए। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चत करे। अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि सभी बूथ समितियां, स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर मतदाता सूची के संशोधन, नाम जोड़ने, सुधार और अपात्रों का नाम हटाने की प्रक्रिया में सक्रियता से काम करें। संचालन शम्मी भटनागर ने किया। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, प्रभारी मोहन लाल सैनी, विधायक रितेश गुप्ता, दिनेश सिसौदिया, शम्मी भटनागर, निमित जायसवाल, संजय शर्मा, राजीव गुप्ता, हरिओम सैनी, अश्विनी शर्मा आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




