ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पांच से गांधी संकल्प पद यात्रा

हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पांच से गांधी संकल्प पद यात्रा

भाजपा महात्मागांधी संकल्प पद यात्रा निकालेगी। मेरठ से पहुंचीं राज्य सभा सदस्य कांता कर्दम ने तैयारियों का जायजा लिया। बुद्धि विहार कार्यालय में कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई। महात्मा गांधी और लाल...

हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पांच से गांधी संकल्प पद यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 03 Oct 2019 11:09 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा महात्मागांधी संकल्प पद यात्रा निकालेगी। मेरठ से पहुंचीं राज्य सभा सदस्य कांता कर्दम ने तैयारियों का जायजा लिया। बुद्धि विहार कार्यालय में कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से सभी को प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।

महात्मा गांधी की जयंती के 150 वर्ष पूरे होने पर भाजपा संकल्प पदयात्रा निकाल रही है। मुख्य अतिथि सांसद कांता कर्दम ने कहा पांच अक्टूबर से पदयात्रा प्रारंभ होगी। पदयात्रा पांचों लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। हर विधानसभा क्षेत्र में 150 कार्यकर्ता शामिल होंगे। पदयात्रा 3 दिन भ्रमण करेगी। इसमें बैनर, झंडे स्टीकर लेकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। महिलाएं अपनी टीम के साथ जाएंगी। सभी मोर्चों के अध्यक्ष अपनी टीम के साथ जाएंगे। बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने कहा 2014 से स्वच्छता एक जन आंदोलन बन गया है। क्षेत्रीय मंत्री देवराज सिंह चौहान, महापौर विनोद अग्रवाल ने भी विचार रखे। जिला अध्यक्ष हरिओम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कार्यक्रम सफल बनाएंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, वीरपाल सिंह, गजेन्द्र सिंह, शुभम राहल, भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा, रामगोपाल, सिंह मदालसा शर्मा, कविता गुप्ता, अंजू लोचब, द्रोपा देवी, हीरा भारती, निमित जायसवाल, राजीव गुप्ता, संजय ढाका, आकाश पाल, दीक्षांत चौधरी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें