पांच जून से भाजपा घर-घर पहुंचाएगी सरकार की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

भाजपा पांच जून से सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करेगी। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के अनुसार, कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार हो गई है। 6 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलेगा, जिसमें पौधारोपण, मीडिया संवाद और जन कल्याण शिविर शामिल हैं। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाएगा।

पांच जून से भाजपा घर-घर पहुंचाएगी सरकार की उपलब्धियां

मुरादाबाद। भाजपा आगामी पांच जून से सरकार की उपलब्धियां घर-घर कर ले जाएगी। पार्टी के महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हो गई है। केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूरे होने पर हम लोग विशेष अभियान चलाएंगे। इसको लेकर बैठक में तैयारी हो चुकी है। मुरादाबाद में भाजपा के महानगर प्रभारी मोहन लाल सैनी ने बताया कि पहले दिन जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी पौधे लगाएंगे। 6 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलेगा। 13 और 14 जून को मीडिया संवाद होगा। जिसमें प्रभारी मंत्री, महापौर, विधायक, अध्यक्ष केंद्र की उपलब्धियां बताएंगे। 14 व 16 जून को जन कल्याण शिविर, 16 और 17 जून को विकसित भारत संकल्प सममेलन, 17 से 20 जून तक केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

18 व 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशाला संपन्न होगी, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया मन की बात कार्यक्रम महानगर की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक बूथों पर आयोजित होगा। इसके लिए तैयारी बैठक में महानगर महामंत्री अमित शर्मा, विशाल त्यागी, शम्मी भटनागर, भरत टंडन, नवदीप टंडन, अशोक सैनी, कपिल देव, हेमराज सैनी दीपक चौधरी, अभिषेक चौबे, विजयलक्ष्मी पंडित, सुनीता सैनी, वनिता मल्होत्रा, गेत्रपाल सिंह, सुनीता शर्मा, दीक्षांत चौधरी, मिथुन शर्मा, विपिन प्रजापति, सूर्य मोहन शमशेरी, कपिल गुप्ता, राजीव शर्मा, रूप किशोर आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।