ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादट्रेन की चपेट में आकर भाजपा नेता के भाई की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर भाजपा नेता के भाई की मौत

शहजादनगर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर भाजपा नेता के भाई की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर कोहराम मच गया। वह कुछ रोज से बीमार चल रहे थे। शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे भारत भूषण...

ट्रेन की चपेट में आकर भाजपा नेता के भाई की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 12 Jun 2017 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

शहजादनगर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर भाजपा नेता के भाई की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर कोहराम मच गया। वह कुछ रोज से बीमार चल रहे थे। शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे भारत भूषण गुप्ता के बड़े भाई वीरेन्द्र कुमार गुप्ता 65 वर्ष कुछ रोज से बीमार चल रहे थे। करीब डेढ़ माह से दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां से रविवार की शाम को ही आए थे। सोमवार को वह घर से टहलते हुए खेत की ओर चले गए, जहां रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। परिवार में कोहराम मच गया। उनके आवास पर शोक जताने वालों का तांता लग गया। गौरतलब है कि करीब छह माह पहले वीरेन्द्र कुमार गुप्ता की पत्नी का भी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके बड़े पुत्र हेमंत कुमार गुप्ता उर्फ बॉबी ने बताया कि हालत में कुछ सुधार होने पर दिल्ली से रविवार की शाम को ही घर लौटे थे। उधर भारतीय किसान यूनियन ने वीरेन्द्र कुमार गुप्ता के निधन पर शोक जताया है। जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि वह लंबे समय से किसान यूनियन में थे और उन्होंने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस मौके पर वीरेन्द्र यादव, होरीलाल, विनोद यादव, मुस्तकीम आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें