
मोदी के जन्मदिन पर जिले में नेताओं की जिम्मदेारी तय
Moradabad News - जिला भाजपा ने 17 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय की है। ये कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेंगे, जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर,...
जिला भाजपा ने 17 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सभी की जिम्मेदारी तय कर दी है। गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम चलेंगे। इसमें अलग अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। रक्तदान शिविर में अरुण पंडित, स्वच्छता अभियान में हर ज्ञान सिंह, स्वास्थ्य शिविर में चंद्रपाल सैनी, प्रदर्शनी में अमन ठाकुर, प्रबुद्ध संवाद डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन में नवीन चौधरी, वृक्षारोपण में चकित चौधरी की ड्यूटी लगाई। वोकल फॉर लोकल में ओमपाल सैनी, दिव्यांगों को उपकरण वितरण में कमल प्रजापति, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता में भजनलाल पाल, खेलकूद में लकी चौधरी की जिम्मेदारी तय की। कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी, राजपाल सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर शेफाली सिंह, संजय ढाका, आदित्य संख्यिधर, चौधरी हुकुम सिंह, आचार्य नरेंद्र सिंह, मयूर भाटिया, सत्येंद्र चौधरी, आदेश चौधरी, सुमन देवी, अर्पित चौहान, काशिश चौहान, सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री एवं 16 मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री आदि उपस्थित रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




