सुशासन के 12 वर्ष पर बैठक में निर्णय, निचले स्तर तक बताएंगे सरकार ने क्या किया
मुरादाबाद में भाजपा जिला कमेटी की बैठक हुई, जिसमें सुशासन के 12 वर्षों और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाने का काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं।

मुरादाबाद। भाजपा जिला कमेटी की बैठक में सुशासन के 12 वर्ष पर बैठक हुई। इसके साथ ही आगामी चुनाव को लेकर तैयारी पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि हम लोग लगातार निचले स्तर पर काम कर रहे हैं। इसकी मानीटरिंग सघन होगी। केंद्र के 12 साल की उपलब्धियों को लेकर जन जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन के 12 वर्षों में लोगों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। भाजपा एससी एसटी आयोग के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह जाटव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकास, वैश्विक प्रतिष्ठा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने यह सेवा भाव को समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जनता का भाजपा पर विश्वास ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।कार्यक्रम में जिले की टीम से बताया कि किस तरह आगे काम करना है। इसमें जिला महामंत्री आदित्य शंखधार, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सैनी, चकित चौधरी, गजेंद्र चौधरी, मयूर भाटिया, अशोक प्रजापति, जिला मंत्री अरुण पंडित, विक्रांत चौधरी, काशिश चौहान, बृजेश लोधी, सत्येंद्र चौधरी, आनंदी प्रजापति, वीर सिंह सैनी, भजनलाल पाल,पारस शर्मा, दीपक चौधरी, संजय बिश्नोई आदि मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


