ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादआईपीएस को रिश्तेदार बताकर युवक को थाने में जड़ा थप्पड़

आईपीएस को रिश्तेदार बताकर युवक को थाने में जड़ा थप्पड़

सिविल लाइंस थाने में शनिवार को भाजपा पार्षद के भाई ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस कर्मियों के रोकने पर खुद को आईपीएस अधिकारी का रिश्तेदार बताकर हड़काने लगा। पुलिस वालों पर भी रौब गांठने का प्रयास...

आईपीएस को रिश्तेदार बताकर युवक को थाने में जड़ा थप्पड़
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSat, 30 Dec 2017 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल लाइंस थाने में शनिवार को भाजपा पार्षद के भाई ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस कर्मियों के रोकने पर खुद को आईपीएस अधिकारी का रिश्तेदार बताकर हड़काने लगा। पुलिस वालों पर भी रौब गांठने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया। वह मकानी विवाद में थाने में आया था। पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।

शनिवार को हरथला हिमगिरी कालोनी डबल स्टोरी में रहने वाले राजू सहगल को टीडीआई सिटी निवासी भाजपा पार्षद देश रतन कत्याल के भाई सुनील कत्याल ने सिविल लाइंस थाने में थप्पड़ मार दिया। पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो खुद को आईपीएस का रिश्तेदार बताकर रौब गांठने लगा। इस पर पुलिस ने संजीव कत्याल व उसके भाई सुनील को हवालात में डाल दिया। पीड़ित राजू सहगल की पत्नी बीना सहगल ने बताया कि तीन महीने पहले उन्होंने अपना 100 गज का मकान पूनम सक्सेना को चार लाख 32 हजार रुपये में बेचा था। संजीव ने पूनम को मकान दिलाया था। उन्होंने 1 लाख 45 हजार रुपये एडवांस के रूप में स्टांप कराकर दिए। इसके बाद उन्होंने बैनामा करने पर बाकी रकम देने को बोला। इसके लिए उन्होंने समय मांगा। उनका समय निकल गया। वह बैनामा नहीं करा पा रहे थे। शनिवार को संजीव अपने भाई सुनील कत्याल को लेकर घर पहुंच गया। वह पैसे लौटाने की मांग करने लगा। महिला के विरोध करने पर मारपीट करने लगे। बदसलूकी पर राजू निकल आया। इस पर उन्होंने राजू को भी पीट दिया। राजू ने यूपी 100 को कॉल कर मामले की जानकारी दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। सिविल लाइंस में खुद को आईपीएस अधिकारी का रिश्तेदार बताकर सुनील ने राजू को थप्पड़ जड़ दिए। पुलिस ने सुनील को हटाने का प्रयास किया तो वह उन्हें भी लगा। इस पर पुलिस ने सुनील व उसके भाई को हवालात में डाल दिया। पूनम ने थाने पहुंचकर दोनों को बेगुनाह बताया। वहीं पीड़ित पक्ष ने दोनों भाइयों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें