ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकांठ में भाजपाइयों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

कांठ में भाजपाइयों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

नगर के भाजपाइयों ने काशी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परियोजनाओं के शुभारंभ का सीधा प्रसारण श्रीराम लीला मंदिर प्रांगण में आयोजित...

कांठ में भाजपाइयों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 13 Dec 2021 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

कांठ। संवाददाता

नगर के भाजपाइयों ने काशी में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परियोजनाओं के शुभारंभ का सीधा प्रसारण श्रीराम लीला मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। यहां भाजपाइयों ने काशी में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में आयोजित सभी कार्यक्रमों का प्रसारण देखा। भगवान शिव का जलाभिषेके कर देश की सुख, शांति और समृद्धि की भगवान शिव से प्रार्थना की।

यहां सभी भाजपाइयों ने काशी में आयोजित भव्य कार्यक्रम को देखा। सभी भाजपाइयों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और भगवान शिव से देश की सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। भाजपा विधायक राजेश कुमार चुन्नू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सशक्त और सम्पन्न भारत का निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह प्रजापति, मुकेश माहेश्वरी, सुरेन्द्र सिंह, चौ. विक्रांत सिंह, जीतू वर्मा, गौरव विश्नोई, सौरभ अग्रवाल, मनीष कश्यप, अभय विश्नोई, सचिन कुमार , सत्यवान राजपूत, अंकुश चौहान, सूरज सिंह, मुनीश चौहान, मधु चौहान, निमेश कश्यप, धर्मपाल शास्त्री, पुष्पेन्द्र सिंह आदि भाजपाई मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े