Moradabad News: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क,डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों को दिए निर्देश

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

Moradabad News: कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बिलारी प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीजे संचालकों के साथ बैठक में निर्देश दिए गए कि ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए और केवल धार्मिक संगीत प्रसारित करने की अनुमति है। आपसी सौहार्द और कानून व्यवस्था का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।

Moradabad News: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क,डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों को दिए निर्देश

Moradabad News: कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बिलारी प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को कोतवाली परिसर में डीजे संचालकों एवं कांवड़ शिविर आयोजकों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक बिलारी उदय प्रताप सिंह ने की। बैठक के दौरान डीजे संचालकों को शासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन की कुल ऊंचाई जमीन से अधिकतम 12 फीट तक ही निर्धारित की गई है। निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

निर्देश

इसके अतिरिक्त निर्देश दिए गए कि डीजे पर केवल धार्मिक एवं भक्ति संगीत का ही प्रसारण किया जाए तथा किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक, भड़काऊ, अश्लील, जातीय या सांप्रदायिक भावना को आहत करने वाले गीतों एवं नारों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन करते हुए निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर ही साउंड सिस्टम का संचालन किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन की स्पष्टता

पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि डीजे वाहन एवं अन्य अस्थायी व्यवस्थाएं यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न नहीं करेंगी। सभी आयोजकों एवं डीजे संचालकों को प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा किसी भी समस्या या सूचना की स्थिति में तत्काल पुलिस को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी निरीक्षक का बयान

प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का पर्व है, इसलिए सभी संबंधित पक्षों की जिम्मेदारी है कि वे आपसी सौहार्द, कानून व्यवस्था और धार्मिक मर्यादाओं का पालन सुनिश्चित करें, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक में कोतवाली बिलारी के पुलिसकर्मियों के अलावा सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के डीजे संचालक तथा कांवड़ शिविर आयोजक उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की अधिकतम ऊंचाई क्या होनी चाहिए?
कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे वाहन की कुल ऊंचाई जमीन से अधिकतम 12 फीट तक ही निर्धारित की गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।