Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsBiker Gang Assaults Youth in Ratupura Police File Case Against Eight
वर्चस्व की लड़ाई में बाइक सवारों ने युवक पर हमला कर किया घायल,

वर्चस्व की लड़ाई में बाइक सवारों ने युवक पर हमला कर किया घायल,

संक्षेप:

Moradabad News - नगर के रतुपुरा मोड़ पर मंगलवार दोपहर बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के समय कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राएं मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Nov 11, 2025 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

नगर के रतुपुरा मोड़ पर मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर हमला बोलकर गंभीर घायल कर दिया। बाकया एक कोचिंग सेंटर के सामने होने से वहां मौजूद छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नागलिया नारायण निवासी हर्ष कुमार पुत्र विपिन कुमार मंगलवार की सुबह 11:30 बजे नगर के रतुपुरा मोड़ से होकर दवाई लेने जा रहा था, तभी वहां बाइक पर सवार करीब दो दर्जन युवक पहुंच गए और हर्ष कुमार से गाली गलौज करते हुए हमला बोल दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हमलावरों ने हर्ष पर धारदार हथिया से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल हर्ष कुमार जान बचाकर अपर्णा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र की ओर भागा, बाइक सवार वहां पहुंचे तो सेंटर पहुंचे छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही हमलावर फरार हो गए। हर्ष कुमार को चिंताजनक हालत में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बहापुर बलिया निवासी लव कुमार पुत्र अवनीश कुमार धामपुर जनपद बिजनौर निवासी सोनू, शिवपुरी थाना धामपुर जनपद बिजनौर निवासी रोहित और नीरज तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि रविवार को हमलावर और घायल पक्ष में मोबाइल को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद में मंगलवार की सुबह बिजनौर जनपद के युवक के साथ 8 युवकों ने यहां पहुंच कर हमला बोल दिया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।