दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले में मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - बिलारी में एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सेवानिवृत्त दरोगा कुलदीप सिंह ने अपने पिता भारत सिंह के लिए मुकदमा दर्ज कराया। 4 अप्रैल को एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 9 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले में मुकदमा

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलारी के मोहल्ला हर्ष नगर के सेवानिवृत्ति दरोगा कुलदीप सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि 4 अप्रैल को उसके पिता भारत सिंह अपने गांव नगला नस्सू से फतेहपुर नत्था होकर शाम बिलारी अपनी बाइक से आ रहे थे। चंदौसी रोड स्थित अपना किला के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनके पिता घायल हो गए। उन्हें टीएमयू ले जाया गया। इसके बाद दिल्ली ले जाया गया। नौ अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।