ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादरोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मजदूर गंभीर

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मजदूर गंभीर

संभल में रोडवेज बस की टक्कर से कटघर निवासी बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया...

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मजदूर गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादWed, 19 Jan 2022 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

संभल में रोडवेज बस की टक्कर से कटघर निवासी बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी निवासी अशोक (35) पीतल फर्म में मजदूरी करता है। अशोक अपने काम से संभल गया था। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे वह अपनी बाइक से वापस घर आ रहा था। रास्ते में सिकरी मेननपुर के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें