वाइकों की टक्कर में बाइक मिस्त्री गम्भीर

Apr 14, 2026 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - बाइक मिस्त्री मुकेश कुमार ने अपनी बाइक ठीक करने के बाद ट्राई लेने के लिए निकला, तभी उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में मुकेश के सिर में गंभीर चोट आई, उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, दूसरी घटना में दो लोग बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गए।

वाइकों की टक्कर में बाइक मिस्त्री गम्भीर

बाइक ठीक करने के बाद क्षेत्र का वाइक मिस्त्री ट्राई लेने गया, तभी सामने से आ रही दूसरी वाइक से टकरा गई। हादसे में मिस्त्री गम्भीर घायल हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छजलैट निवासी मुकेश कुमार वाइक मिस्त्री है मंगलवार दोपहर को वाइक ठीक करने के बाद ट्राई लेने गया था तभी सामने से कोचिंग से आ रहे कूरी रवाना निवासी प्रियांशु पुत्र बब्बू की वाइक से सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से मुकेश के सिर में गम्भीर चोट आई, जिसे तुरन्त पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है। वही भीकनपुर निवासी नबी पुत्र फिरासत व सलमान पुत्र नफीस वाइक से जा रहे थे दोनों वाइकों की दौड़ करने लगे इसी बीच एक वाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी जिसमें दोनों वाइक गिर गयी दोनों गम्भीर घायल हो गये दोनों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।