
कांठ में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया विजय जश्न
Moradabad News - बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के उपलक्ष्य में पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ मिष्ठान वितरण कर विजय उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास का परिणाम है और जनता ने अवसरवाद और परिवारवाद की राजनीति को नकार दिया है।
विधानसभा 25 कांठ में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में रविवार को भाजपा मंडल कार्यालय एवं ग्राम में पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के साथ मिष्ठान वितरण कर विजय उत्सव मनाया तथा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण राष्ट्र में हो रहे विकास के महायज्ञ का प्रतिफल है। यह परिणाम स्पष्ट संदेश है कि बिहार की जनता विकास,सुशासन और स्थिरता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करती। महागठबंधन की करारी हार साबित करती है कि अवसरवाद, परिवारवाद,अव्यवस्था और दुष्प्रचार की राजनीति को जनता अब पूरी तरह नकार चुकी है।

सभी के समर्थन ने इस जनादेश को और सशक्त बनाया है। इस विजय उत्सव में चेयरमैन गन्ना समिति कुंवर सुरेन्द्र सिंह , क्षेत्रीय संयोजक वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ हुकुम सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो विक्रान्त सिंह,मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, जिला मंत्री भाजयुमो सुमित दिवाकर, मंडल अध्यक्ष छजलैट आंचल चौधरी, गन्ना डायरेक्टर उधम सिंह, सोमवीर सिंह, संजीव चौधरी, विश्वेश्वर शर्मा, इकबाल प्रधानजी, विक्रम सिंह, जयपाल सिंह, तनुष चौधरी एवं सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटो कांठ 3, कांठ में रविवार को प्रचंड जीत पर जश्न मनाते भाजपाई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


