सजा दो घर के आंगन को मेरे घर राम आए हैं

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद सांस्कृतिक समाज ने हाई वे ग्रांड में 'भजनों का महाकुंभ' कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन डा. पंकज दर्पण अग्रवाल ने किया। युवा गायक तनिष्क मिश्रा ने भजन प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। दीपक बाबू ने कलाकारों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य का उल्लेख किया।

सजा दो घर के आंगन को मेरे घर राम आए हैं

मुरादाबाद सांस्कृतिक समाज ने दिल्ली रोड स्थित हाई वे ग्रांड में ‘भजनों का महाकुंभ’कार्यक्रम आयोजित किया। इसका शुभारंभ दीपक बाबू, अनीता गुप्ता, केके मिश्रा, हिमांशु गर्ग, प्रदीप शुक्ला एवं प्रशांत गर्ग ने किया। संचालन कर रहे डा. पंकज दर्पण अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के सभी गायक अपने शहर के ही हैं। भजन गायिकी इनक व्यवसाय न होकर भी यह उत्कृष्ट गायक हैं। कार्यक्रम संयोजिका सुषमा गर्ग ने समय बद्धता, मनोरंजक खेल एवं प्रश्नोत्तरी कराई। अब युवा गायक तनिष्क मिश्रा ने माइक संभाला। इन्होंने भजन की प्रस्तुति कर माहौल भक्तिमय कर दिया। भजन‘सजा दो घर के आंगन को मेरे घर राम आए हैं...’सुनाकर सभी को झूमने को विवश कर दिया।

तनिष्क ने हनुमान एवं कृष्ण भक्ति के भजन सुनाए। इनके बाद प्रदीप शुक्ला ने भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया।दीपक बाबू ने कलाकारों का सम्मान करते हुए मुसांस के उद्देश्य से अवगत कराया। ममता गर्ग ने आभार व्यक्त किया। शालिनी भारद्वाज, अदिति अग्रवाल, अनूप मेहरोत्रा, अनुराधा गुप्ता, राजेश सिंघानिया,कर्नल अतुल भटनागर, सचिन अग्रवाल, गौरव गोयल आदि का सहयोग रहा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।