डीजे पर डांस को लेकर बारातियों में चले लाठी-डंडे,10 घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

गांव बमनिया पट्टी में बारातियों के बीच लाठी-डंडे चलने से 10 लोग घायल हो गए। बारात लौटने पर कुछ लोगों ने गालियां देकर मारपीट की, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ितों ने थाना डिलारी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

डीजे पर डांस को लेकर बारातियों में चले लाठी-डंडे,10 घायल

थाना क्षेत्र के गांव बमनिया पट्टी में बारातियों में लाठी -डंडे चलने की घटना में 10 लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने तहरीर देकर कई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी उदय पाल के पुत्र शिवम कुमार की बारात जनपद अमरोहा के गांव मझौली कैलसा में शुक्रवार शाम को गई हुई, बारात चढ़त के दौरान महेशपुर निवासी अमित और अंकित डीजे पर चढ़कर डांस करने लगे, जिसका कुछ बारातियों ने विरोध किया ,दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी होने पर आपस का मामला बताकर दोनों पक्ष को शांत करा दिया गया । शनिवार को बारात लौटकर गांव वापस आ गई ,अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए सचिन, कपिल, अमन,अंकित, जैकी आदि ने गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी, दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई, चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बीच- बचाव किया।

झगड़े में सोनू, मोनू ,वीरपाल, विनीत, जयवीर सिंह, नवल किशोर, विजयपाल, सतबीर सिंह आदि के गुम चोटे आईं, पीडितों ने थाना डिलारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की, पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।