Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsBalakand Giri Maharaj s Visit Inspires Devotees at Balaji Dham Temple

शहर पहुंचे बालकानंद गिरि महाराज, स्वागत

Moradabad News - मुरादाबाद में श्री महामंडलेश्वर बालाजी धाम मंदिर में बालकानंद गिरि महाराज का आगमन हुआ। श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और उन्होंने जीवन के उद्देश्य पर बात की। महाराज ने सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 4 Sep 2025 08:46 PM
share Share
Follow Us on
शहर पहुंचे बालकानंद गिरि महाराज, स्वागत

मुरादाबाद। श्री महामंडलेश्वर बालाजी धाम मंदिर सम्राट अशोक नगर में तपोनिधि पंचायती श्री आनंद अखाड़ा के पीठाधीश्वर बालकानंद गिरि महाराज का आगमन हुआ। स्वामी संजयनंद गिरि महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। महाराज ने सभी श्रद्धालुओं को जीवन का उद्देश्य बताते हुए सत्य एवं न्याय संगत मार्ग को अपनाते हुए भक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संजीव, कमल, सतीश सक्सेना, इंग्लेश शर्मा, अमर, अजय, सुमित भारद्वाज,अनीता अग्रवाल, प्रमोद शुक्ला, शैलेंद्र पकाश, मोहित, शोभित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।