ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादबजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

नगर के चंदौसी रोड स्थित काली माता मंदिर के प्रांगण में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से अखंड भारत संकल्प दिवस मनाते हुए एकता पर बल दिया। मंगलवार...

बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 14 Aug 2018 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के चंदौसी रोड स्थित काली माता मंदिर के प्रांगण में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रुप से अखंड भारत संकल्प दिवस मनाते हुए एकता पर बल दिया। मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में सर्व प्रथम माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माता को नमन किया गया। सभा में विश्व हिंदू परिषद के मेरठ प्रांत के धर्म प्रसार के अध्यक्ष अनिल पांडे ने कहा कि हम आज अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। जिसमें प्रमुख कारण भारत को अखंड बनाए रखना है। हमारा भविष्य हमारे ऊपर ही निर्भर करता है कि हम अपने बच्चों को कैसा भारत देकर जाएं, यदि हम आज संगठित नहीं हुए तो हमारा विखंडन निश्चित है। इसलिए आज भेदभाव को भूलकर एकमत होकर भारत के पुनर्निर्माण करने में संगठित होने का संकल्प लेते हैं। बजरंग दल के जिला संयोजक जॉनी भैया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान मुख्य रूप से अजय शर्मा, सरदार मनोहर सिंह, भीम प्रकाश, सुशील ठाकुर, सनी सक्सेना, दीपक अवस्थी, श्रवन शर्मा, विशेष बजरंगी, मनोज कुमार, अमित प्रताप सिंह, रचित चौधरी, दीपक भटनागर, अजय कश्यप, अशोक रावल, पुजारी बट्टू लाल, राजू रावल, गोविंद कश्यप, रामपाल, मोती, सन्नी प्रजापति आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें