ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादशर्तिया पैदा होगी बछिया, जल्द जिले पर पहुंचेगा सीमन

शर्तिया पैदा होगी बछिया, जल्द जिले पर पहुंचेगा सीमन

जिले के पशु स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द ही बछिया पैदा करने वाला सीमन पहुंचने वाला है। सामान्य सीमन के मुकाबले इसकी कीमत अधिक होगी। विभागीय अफसरों का कहना है आधुनिक तकनीक से सीमन को तैयार किया गया है।...

शर्तिया पैदा होगी बछिया, जल्द जिले पर पहुंचेगा सीमन
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 09 May 2019 11:54 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के पशु स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द ही बछिया पैदा करने वाला सीमन पहुंचने वाला है। सामान्य सीमन के मुकाबले इसकी कीमत अधिक होगी। विभागीय अफसरों का कहना है आधुनिक तकनीक से सीमन को तैयार किया गया है। इससे श्वेत क्रांति को बढ़ावा मिलेगा। गायों की नस्ल में सुधार आएगा।

आधुनिक युग में कृषि कार्यों में बैलों का उपयोग कम होता जा रहा है। इसी कारण बछड़ों की उपयोगिता कम हो गई है। किसान बछड़ों को लेकर परेशान रहते हैं। खेतों में छोड़ देते हैं। ये बछड़े आवारा पशुओं की तरह सड़कों पर घूमते हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पशु चिकित्सा अनुसंधान विभाग ने बछिया पैदा करने वाला सीमन तैयार किया है। देश के कई जनपदों में यह सीमन मिलना शुरू हो गया है। जिले के पशु स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जल्द यह सीमन पहुंचने वाला है। सीवीओ डा. बृजवीर सिंह ने बताया कि बछिया पैदा करने वाले सीमन के संबंध में निर्देश प्राप्त हो रहे हैं। जल्द ही जिले पर सीमन पहुंचने की उम्मीद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें