Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsAwareness Campaign Against Banned Plastic in Dhakiya Municipality

नगर पंचायत ढकिया में निकाली जागरूकता रैली

Moradabad News - नगर पंचायत ढकिया ने 27 से 30 दिसंबर तक प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान चलाया। दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। रैली आयोजित की गई जिसमें सभी को पर्यावरण...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 28 Dec 2024 08:35 PM
share Share
Follow Us on

नगर पंचायत ढकिया की ओर से आम जनमानस और बाजारों में दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रति जागरूक किया गया। अपर निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय के निर्देशानुसार प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान 27 दिसंबर से 30 दिसंबर के मध्य विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नगर पंचायत ढकिया में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित उन्मूलन अभियान चलाया गया, जिसमें व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की गई यदि किसी के पास प्लास्टिक या प्रतिबंधित पॉलिथीन यदि है तो दान करें अन्यथा आगे से यदि प्रतिबंधित प्लास्टिक पायी जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। दुकानदारों को रैली के माध्यम से प्रतिबंधित पॉलीथिन,थर्माकोल,गिलास को बेचने,भंडाराण करने व इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया। नगर पंचायत कर्मचारीयों द्वारा नगर के विभिन्न बाजारों में और गलियों में रैली निकाली गई। सभी को समझाया गया की प्रतिबंधित प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक है आम जनमानस को इसके लिए जागरूक होना जरूरी है। अपील की जब भी आप बाजार जाएं घर से थैला लेकर के जाएं। रैली में अब्दुल रऊफ, राहुल कुमार, अंकुल कुमार सुमित कुमार, सफाई नायक जोगिंद्र कुमार व सभी सफाई मित्र शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें