Moradabad News: ऑटम मेले के लिए एक्सपो मार्ट पर आज सघन स्वच्छता अभियान, विदेशी मेहमानों के स्वागत को चमकेगा फेयर स्थल
Moradabad News: हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद का पांच दिवसीय ऑटम मेला मंगलवार से एक्सपो मार्ट में शुरू होगा। मेले में मुरादाबाद के करीब 1,300 निर्यातक हिस्सा ले रहे हैं और अपने स्टाल तैयार कर चुके हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए आज ‘नो कंस्ट्रक्शन डे’ रखा गया है। पूरे दिन विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाया जाएगा।

Moradabad News: हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में कल मंगलवार से आरंभ होने जा रहे ऑटम मेले में हिस्सा लेकर अच्छा बिजनेस मिलने की उम्मीदों के साथ निर्यातकों की तरफ से पूरी की जा चुकी सभी तैयारियों के बीच फेयर स्थल एक्सपो मार्ट पर आज नो कंस्ट्रक्शन डे घोषित किया गया है। आज निर्यातकों की तरफ से स्टालों के निर्माण संबंधी कोई भी गतिविधि करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। दुनिया भर से आने वाले मेहमानों को अत्यंत साफ सुथरे और सुव्यवस्थित माहौल में निर्यात का मेला आयोजित होने की अनुभूति कराने के मकसद से आज एक्सपो मार्ट परिसर में विशेष और सघन स्वच्छता अभियान शुरू किया जा रहा है।
विशेष स्वच्छता अभियान आज पूरे दिन चलेगा और कल मंगलवार से निर्यात का पांच दिवसीय मेगा मेला शुरू हो जाएगा। मुरादाबाद के तेरह सौ हस्तशिल्प निर्यातक इस मेले में हिस्सा ले रहे हैं। सभी निर्यातकों ने मेला स्थल पर अपने स्टालों का निर्माण करके उन्हें हैंडीक्राफ्ट के एक से बढ़कर एक उत्पादों के डिस्प्ले के साथ सजा लिया है।

