Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsAuto Driver Assaulted by Goons Over Fare Demand in Moradabad

किराए के पैसे मांगने पर दबंगों ने ऑटो चालक को पीटा, वीडियो वायरल

संक्षेप: Moradabad News - मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में किराए के पैसे मांगने पर दबंगों ने ऑटो चालक शाने आलम के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने उसे पेड़ से बांधकर भी पीटा। घटना की वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो गई। चालक की...

Wed, 15 Oct 2025 09:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on
किराए के पैसे मांगने पर दबंगों ने ऑटो चालक को पीटा, वीडियो वायरल

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के हाईवे पर दबंगों ने किराए के पैसे मांगने पर ऑटो चालक के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान किसी ने मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दी। मारपीट में घायल ऑाटो चालक की मां ने चार नामजद व दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना मझोला क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी शाने आलम ऑटो चलाता है। बीते मंगलवार की रात चालक शाने आलम अपने ऑटो में सवारियां लेकर मुरादाबाद से पाकबड़ा जा रहा था। उसके ऑटो में मंगूपुरा निवासी उमेश, जगत, राहुल सैनी व विक्की और उनके दो साथ भी बैठे थे।

आरोप है कि जब ऑटो चालक शाने आलम ने इन लोगों ने किराए के पैसे मांगने तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने ऑटो चालक को हाईवे किनारे लगे पेड़ से बांधकर भी पीटा। हाईवे पर लोगों भी भीड़ लग गई और जाम भी स्थिति बन गई। इस दौरान किसी ने इस पूरे मामले की वीडियो बना ली और सोशल साइट पर वायरल कर की। मझोला थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि ऑटो चालक की मां की तहरीर पर चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। .