कांठ में रेडीमेड विक्रेता पर किया हमला, घायल

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मिट्टी के बर्तन विक्रेता बुद्ध सिंह पर चार व्यक्तियों ने धारदार हथियार से हमला किया। घटना के समय बुद्ध सिंह और उनके पुत्र दुकान पर मौजूद थे। पुलिस को तहरीर दी गई है और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

कांठ में रेडीमेड विक्रेता पर किया हमला, घायल

मिट्टी के बर्तन और रेडीमेड विक्रेता के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के संबंध में विक्रेता द्वारा थाना पुलिस को तहरीर देकर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। नगर के मोहल्ला पृथ्वी गंज धामपुर रोड गुरुद्वारे के सामने के निवासी बुद्ध सिंह पुत्र स्वर्गीय लल्लू सिंह मिट्टी के बर्तन बेचे और रेडीमेड विक्रेता है। आरोप है कि दोपहर के समय अजय पुत्र ओमपाल निवासी गोपालपुर बाइक से आया और दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दी विरोध किया तो गाड़ी वहां से हटा ली परंतु देर शाम जब बुद्ध सिंह और पुत्र प्रकाश दुकान पर मौजूद थे दो बाइकों पर चार लड़के अजय और आकाश पुत्र ओमपाल अमित पुत्र खूब सिंह और विमल पुत्र बलबीर ग्राम गोपालपुर आए और गाली गलौज करते हुए दुकान के अंदर घुस गए बुद्ध सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बुद्ध सिंह की ओर से थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों पर मुकदमा दर्ज करने और कार्यवाही की मांग की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।