जन सेवा केंद्र पर बुलाकर युवक को बुरी तरह पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

अरमान अली ने आरोप लगाया है कि 11 मई को गुलफाम की दुकान पर उसे मोहम्मद उमर, सोहेल और गुलफाम ने घेरकर गाली-गलौज की और लात-घूंसों तथा लोहे की रॉड से पीटा। अरमान ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जन सेवा केंद्र पर बुलाकर युवक को बुरी तरह पीटा

नगर के मोहल्ला ठाकुरान वारसी मस्जिद के रहने वाले अरमान अली ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसके घर के पास गुलफाम पुत्र इसरार जनसेवा केंद्र की दुकान चलता है। 11 मई को उसे गुलफाम ने 11 बजे आवाज देकर अपनी दुकान पर बुलाया। वह गुलफाम की दुकान पर गया, तो पहले से ही बैठे मोहम्मद उमर, सोहेल व दुकानदार गुलफाम ने उसे घेर लिया और गाली गलौज करने लगे, जब मना किया तो उन्हें लात घूंसो व लोहे की रॉड से पीटा, जिससे उसके खुली व गुम चोटें आई। उन्होंने वहां से किसी तरह भाग कर जान बचाई। तहरीर के बाद पुलिस ने सभी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।