आर्यसमाज का वार्षिकोत्सव 20 फरवरी से
आर्य समाज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का 20 फरवरी से आयोजन किया जाएगा। आर्य समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को आर्य समाज परिसर में...
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 14 Feb 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें
कांठ। आर्य समाज के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का 20 फरवरी से आयोजन किया जाएगा। आर्य समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को आर्य समाज परिसर में साप्ताहिक हवन का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि परम पिता परमेश्वर से मिलने का एक सच्चा मार्ग उस ईश्वर की आराधना करना है। उन्होंने 20-21 फरवरी को वार्षिक महोत्सव में लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।