Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsArrest of Abdul Hai Businessman Charged with Rape of 10th Grade Student
छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी बर्तन कारोबारी गिरफ्तार

छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी बर्तन कारोबारी गिरफ्तार

संक्षेप:

Moradabad News - पाकबड़ा थाना पुलिस ने एक बर्तन कारोबारी अब्दुल हई को दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया। पीड़िता की मां ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया था। आरोपी ने छात्रा को बुलाकर दुष्कर्म किया और...

Sep 13, 2025 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

पाकबड़ा थाना पुलिस ने दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी बर्तन कारोबारी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पीड़िता की मां ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया था। थाना पाकबड़ा क्षेत्र निवासी महिला ने शुक्रवार को बेटी के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। आरोप लगाया कि पाकबड़ा के जुम्मेरात का बाजार निवासी बर्तन कारोबारी अब्दुल हई उसकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। बीते नौ सितंबर को आरोपी ने कॉल करके छात्रा को एमडीए की पानी की टंकी के पास बुलाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां से अपने घर लेजाकर आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही किसी से शिकायत करने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी पीड़िता ने घर पहुंच कर आपबीती सुनाई जिसके बाद केस दर्ज किया गया। इस संबंध में सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को पाकबड़ा थाने के एसएसआई सुधीर कुमार ने आरोपी अब्दुल हई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।