ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादमुरादाबाद में एक और ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद में एक और ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या

मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने से बुद्धिविहार की ओर जाने वाली सड़क पर ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात गश्त के दौरान पुलिस को शव मिला। युवक को...

मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने से बुद्धिविहार की ओर जाने वाली सड़क पर ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात गश्त के दौरान पुलिस को शव मिला। युवक को...
1/ 2मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने से बुद्धिविहार की ओर जाने वाली सड़क पर ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात गश्त के दौरान पुलिस को शव मिला। युवक को...
मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने से बुद्धिविहार की ओर जाने वाली सड़क पर ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात गश्त के दौरान पुलिस को शव मिला। युवक को...
2/ 2मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने से बुद्धिविहार की ओर जाने वाली सड़क पर ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात गश्त के दौरान पुलिस को शव मिला। युवक को...
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 07 Jan 2020 12:53 PM
ऐप पर पढ़ें

मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने से बुद्धिविहार की ओर जाने वाली सड़क पर ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात गश्त के दौरान पुलिस को शव मिला। युवक को किसने और क्यों गोली मारी है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मझोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ ही दिन पहले एक अन्य ई रिक्शा चालक की भी मझोला क्षेत्र में हत्या की जा चुकी है।

सीओ सिविल लाइंस दीपक भूकर ने बताया कि सोमवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे मझोला पुलिस की पेट्रोलिंग टीम गश्त पर थी। उसी दौरान दिल्ली रोड पर रिलायंस पेट्रोप पंप के सामने से बुद्धिविहार की ओर जाने वाली सड़क पर हाईवे से करीब दो सौ मीटर अंदर युवक का शव सड़क पर दिखाई दिया। पेट्रोलिंग टीम की सूचना पर मझोला पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। युवक के कनपटी के पास गोली मारी गई है। फारेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया। मृतक की उम्र 28 से 30 साल के बीच की है।

कुछ ही देर बात मृतक की शिनाख्त राजकुमार निवासी दुर्गा मंदिर के पास लाइन पार मझोला के रूप में हुई। परिवार में पत्नी काजल और दो बच्चे हैं। थाने पर पहुंचे परिजनों ने बताया राजकुमार रात के समय ई रिक्शा चलाता था। सोमवार को भी रात करीब 10 बजे घर से ई रिक्शा लेकर निकाला था। पत्नी ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। वर्जन...बुद्धिविहार में युवक का खून से लथपथ शव मिला है। कनपटी पर गोली के निशान मिले हैं। मृतक ई-रिक्शा चलाता था। उसकी हत्या किसने और क्यों की है स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।दीपक भूकर, सीओ सिविल लाइन्स मुरादाबाद

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें