Moradabad News: कुतुबपुर अज्जू में बाबा जाहरवीर का वार्षिक छड़ी मेला लगा, उमड़ी भीड़
Moradabad News: कुंदरकी के गांव कुतुबपुर अज्जू में बाबा जाहरवीर की याद में वार्षिक छड़ी मेले का आयोजन किया गया। मेले में ग्रामीणों ने घरेलू सामान की खरीदारी की और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। मिठाई और चाट की दुकानों पर भी भीड़ रही। मेला समाप्त होने के बाद शिव मंदिर में भजन-कीर्तन किया गया।

Moradabad News: कुंदरकी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुतुबपुर अज्जू में बाबा जाहरवीर की याद में वार्षिक छड़ी मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन और घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की जबकि बच्चों ने झूलों और मिकी माउस का आनंद लिया। मिठाई, चाट, पकौड़ी और चाउमिन की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ लगी रही। मेले में चिड़ियाठेर, जैतपुर पट्टी, चांदपुर मंगोल, मोहनपुर, तखतपुर, चकफाजलपुर, जैतवाड़ा, बांकीपुर और हाथीपुर समेत कई गांवों के ग्रामीण पहुंचे। देर शाम मेला समाप्त होने के बाद शिव मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल महामंत्री ठाकुर अरविंद कुमार पुंडीर, मोनित ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, राजकुमार पुंडीर, राजू सिंह, सतीश सिंह, गोपाल सिंह, हरिओम सिंह, नीरज कुमार समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए दरोगा किशनलाल के पुलिस बल के साथ तैनात रहे।


