ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादकब्रिस्तान, श्मशान घाट का रास्ता बंद करने पर आक्रोश

कब्रिस्तान, श्मशान घाट का रास्ता बंद करने पर आक्रोश

डिलारी में कब्रिस्तान व श्मशान घाट का रास्ता बंद करने पर क्षेत्र में तनातनी का माहौल बन गया...

कब्रिस्तान, श्मशान घाट का रास्ता बंद करने पर आक्रोश
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादThu, 02 Dec 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

डिलारी में कब्रिस्तान व श्मशान घाट का रास्ता बंद करने पर क्षेत्र में तनातनी का माहौल बन गया है। गांव सिद्धाबली में कब्रिस्तान और श्मशान घाट का रास्ता बंद करने पर गांव निवासी राजेंद्र, सुंदर, हरदेव, वीरपाल आदि ने एसडीएम ठाकुरद्वारा को लिखित शिकायती पत्र दिया। बताया कि गांव से पूर्व दिशा में हाईवे पार कर कब्रिस्तान और श्मशान घाट है। वहां दोनों समुदाय के शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। आरोप है कि गांव निवासी दबंगों ने रास्ता बंद कर दिया है। इसका विरोध करने पर मारपीट पर उतारु हो जाते हैं। शिकायत पर एसडीएम ठाकुरद्वारा वहां पर पुलिस के साथ पहुंच गए। इस दौरान विवादित स्थान का निरीक्षण किया। ग्रामीणों कहना है कि अभी कोई प्रशासन की तरफ से संतुष्ट जवाब नहीं मिला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें