होली के चलते बसें फुल, यात्री रहे परेशान

Mar 01, 2026 12:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

Moradabad News - अमरोहा में होली के चलते बसों और ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों का संचालन किया है और 9 मार्च तक यह जारी रहेगा। लोकल मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।

होली के चलते बसें फुल, यात्री रहे परेशान

अमरोहा। होली के चलते बस और ट्रेनों में भीड़ का आलम रहा। मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 9 मार्च तक अतिरिक्त बसों का संचालन जारी रहेगा। कमाई का ग्राफ बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन स्कीम भी संचालित की गई है। पिछले दो दिन से होली के चलते बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। शनिवार से होली का अवकाश शुरू हो गया है। दूर दराज के क्षेत्रों में नौकरी पेशा करने वाले लोग और छात्र होली मनाने के लिए अपने घरों को रवाना होने लगे हैं। जिसके चलते बसों में भीड़ रही। रविवार को दिल्ली की ओर जाने वाली और दिल्ली की ओर से आने वाली सभी बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है।

लोकल मार्गों पर चलने वाली बसों में भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। मुसाफिरों को बसों की किल्लत का सामना भी करना पड़ा। हालांकि होली के चलते परिवहन निगम ने डिपो की सभी बसों को ऑन रोड कर दिया है। जिन मार्गों पर यात्री अधिक निकलते हैं उन मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई हैं। साथ ही लोकल मार्गो पर बसों के फेरे बढ़ाएं गए हैं। बावजूद इसके यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार पर कमाई के ग्राफ में उछाल आने से रोडवेज अफसरों के चेहरे खिले हैं। 9 मार्च तक बसों के बढ़े हुए चक्कर जारी रहेंगे। अमरोहा रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केसी गौड़ ने बताया कि त्योहार पर मुसाफिरों को बसों की बेहतर सेवा मुहैया कराई गई है। डिपो की सभी बसों को ऑन रोड किया है। दिल्ली के लिए अतिरिक्त बस सेवा संचालित की गई है। लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए हैं। 9 मार्च तक बसों के बढ़े हुए चक्कर जारी रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।