Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsAll India Kshatriya Mahasabha Introduces Strength and Unity in Ajmatnagar
क्षत्रिय महासभा के परिचय सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर जोर

क्षत्रिय महासभा के परिचय सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर जोर

संक्षेप:

Moradabad News - अजमतनगर ज्योडे़रा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का परिचय सम्मेलन हुआ, जिसमें क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। संगठन की एकता और मजबूती पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने लोकतंत्र में वोट की ताकत पर चर्चा की और संगठन के विस्तार की आवश्यकता बताई।

Jan 11, 2026 09:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share Share
Follow Us on

क्षेत्र के गांव अजमतनगर ज्योडे़रा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का परिचय सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें भारी तादात में क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बीच संगठन की मजबूती व एकता पर जोर दिया गया। रविवार को अजमतनगर ज्योड़ेरा में राकेश सिंह के आवास पर परिचय सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला अध्यक्ष युवा अनित ठाकुर, तहसील अध्यक्ष पवन प्रताप सिंह आदि ने संगठन की एकता व मजबूती पर बल दिया। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने लोकतंत्र में वोट की ताकत पर चर्चा की। कहा कि लोकतंत्र में वोट लोकतंत्र जन बल पर चलता है, इसलिए प्रत्येक परिवार में बच्चे ज्यादा हो तो वही भविष्य का निर्माण करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिला अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। प्रत्येक गांव में संगठन के विस्तार पर भी जोर दिया गया। पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह ने आगामी बैठक बहोरनपुर नरौली में करने का प्रस्ताव रखा। संयोजक राकेश कुमार सिंह राघव ने सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भारी तादात में क्षेत्रीय क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान तहसील अध्यक्ष पवन प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राणा, नगर अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष पंकज चौहान के अलावा भारी तादात में ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी मौजूद थे।