मुरादाबाद। मुख्य संवाददाता
एमडीए के 110 दैनिक कर्मचारियों की बहाली को लेकर सभी सकारी कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी। सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा नहीं उठाया। स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं। अंबेडकर पार्क में कर्मचारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने आंदोलन में अफसरों के रवैये की निंदा की।
एमडीए वीसी ने कुछ दिन पहले एमडीए के 110 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश कर दिया है। इससे पहले क्रमिक हड़ताल के बाद अब पूरी तरह हड़ताल शुरू हो गई। समन्वय समिति के अध्यक्ष संदीप बडोला, विकास प्राधिकरण संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सत्संगी, मोहम्मद सुब्हान, कर्मचारी संयुक्त परिषद मंडलीय सचिव आसिफ हसन, अध्यक्ष श्रीकांत यादव, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विपिन रस्तोगी, मंडलीय सचिव शिव कुमार, सफाई कर्मचारी संघ से ओमी लाल वाल्मीकि, रंजीत सिंह काका, चंद्र शेखर, लेखपाल संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, कमल सिंह, सोमपाल, भावाधस से लल्लाबाबू द्रविड़ समेत तमाम लोग शामिल रहे।