प्रदूषण:झुलसाती गर्मी के बीच हवा भी हो रही जहरीली

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद शहर में गर्मी के बढ़ते सितम के बीच, शनिवार को वायु प्रदूषण का स्तर यलो जोन में पहुँच गया। पहले शहर ग्रीन जोन में था, लेकिन औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 तक पहुँचने पर स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश ही वायु गुणवत्ता में सुधार ला सकती है।

प्रदूषण:झुलसाती गर्मी के बीच हवा भी हो रही जहरीली

एक तरफ, तपिश भरी गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है वहीं, सांस में ली जाने वाली हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ रही है। शनिवार को पूरा मुरादाबाद शहर वायु प्रदूषण के यलो जोन में आ गया। पिछले कुछ दिनों में मुरादाबाद वायु प्रदूषण के ग्रीन जोन में बना हुआ था। जोकि, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति है, लेकिन, शनिवार को शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सवा सौ तक पहुंच जाने के कारण वायु प्रदूषण का यलो जोन बन गया। यलो जोन का मतलब सेहत के नजरिये से हवा की गुणवत्ता बिगड़ना शुरू हो जाना है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश होने पर ही हवा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।