यादव समाज पर बनी फिल्म के विरोध में अहीर रेजिमेंट टीम में दिया ज्ञापन

Feb 16, 2026 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - अहीर रेजिमेंट टीम के नगर अध्यक्ष राज यादव के नेतृत्व में यादव समाज के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के किरदारों पर आपत्ति जताई। उन्होंने एसडीएम बिलारी के माध्यम से सेंसर बोर्ड को ज्ञापन भेजा और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की।

यादव समाज पर बनी फिल्म के विरोध में अहीर रेजिमेंट टीम में दिया ज्ञापन

अहीर रेजिमेंट टीम के नगर अध्यक्ष राज यादव के नेतृत्व में भारी तादाद में यादव समाज के पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहां सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बिलारी के माध्यम से भेजा गया। सोमवार को तहसील पहुंचे अहीर रेजिमेंट टीम के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर कहा कि 27 फरवरी को यादव जी की लव स्टोरी नाम से एक फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म के किरदारों को लेकर आपत्ति है। हमारी अहीर रेजिमेंट टीम में रोष का माहौल है। एसडीएम बिलारी को ज्ञापन देकर कहा कि वह ज्ञापन को सेंसर बोर्ड को भेजना चाहते हैं। उनकी जो भावनाएं आहत हो रही है।

उसे फिल्म पर पूरी तरीके से रोक लगाई जाए। इसके साथ ही धरने-प्रदर्शन की चेतावनी दी। राज यादव, वीरेश यादव, लवली यादव, सचिन यादव, अभी यादव, अक्षय यादव, शिवम यादव, सौरभ यादव, विशाल यादव, गौरव यादव, अशोक कुमार,विशाल, अभी भारद्वाज आदि सहित अनेको मौजूद रहे। फोटो सहित

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।