ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादलगातार दिल्ली आंदोलन में रवाना हो रहे किसान

लगातार दिल्ली आंदोलन में रवाना हो रहे किसान

राकेश टिकैत के आंसू देख किसानों में आया जोश सान कानून को वापस कराने की जिद पर अड़े हैं। सरकार के सुझावों को किसान नहीं मान रहे हैं। दिल्ली आंदोलन में...

लगातार दिल्ली आंदोलन में रवाना हो रहे किसान
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSat, 30 Jan 2021 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भाकियू नेता राकेश टिकैत के आंसू देख किसानों में जोश भर गया है। किसान दो दिन से लगातार दिल्ली आंदोलन में शामिल होने को रवाना हो रहे हैं। चार-छह किसानों के जत्थे कारों से पहुंच रहे हैं।

किसानों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। कृषि कानून को लेकर दिल्ली में करीब दो माह से आंदोलन चल रहा है। किसान कानून को वापस कराने की जिद पर अड़े हैं। सरकार के सुझावों को किसान नहीं मान रहे हैं। दिल्ली आंदोलन में रामपुर के भी सैकड़ों किसान शामिल रहे हैं। किसान यूनियन के भी सभी संगठन आंदोलन में पहुंचे। तभी से आंदोलन में किसानों का आनाजाना लगा है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर लेकर भी जनपद के काफी किसान दिल्ली गए थे।

दिल्ली में किसानों ने हंगामा बरपा दिया। कई इलाकों में पुलिस पर हमला कर दिया। इसी दौरान जनपद के बिलासपुर तहसील क्षेत्र के गांव डिबडिबा निवासी नवरीत सिंह की आंदोलन में मौत भी हो चुकी है। दिल्ली में हिंसा के बाद पुलिस एक्शन में आ गई थी। दिल्ली और यूपी पुलिस ने गुरुवार की शाम को ही किसानों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली थी। इसके साथ ही रामपुर में भी किसान नेताओं की निगरानी की गई। पुलिस उनके घरों पर पहुंची और किसी तरह का विरोध न करने के लिए समझाया गया लेकिन टिकैत ने कार्रवाई की तैयारी देख इमोनशनल रुख अख्तियार कर लिया। उनका वीडियो वायरल होते ही किसानों में सहानुभूति की लहर दौड़ गए। इसलिए किसान अपने नेता का साथ देने के लिए आंदोलन में रवाना हो गए। शुक्रवार को भी किसान दिल्ली को रवाना हुए। रात को भी किसान पहुंचे और शनिवार को भी यही सिलसिला जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें