ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादमामूली विवाद के बाद फांसी के फंदे पर झूला संविदा बिजली कर्मी

मामूली विवाद के बाद फांसी के फंदे पर झूला संविदा बिजली कर्मी

परिजनों ने फांसी के फंदे से उतारा, कराया जिला अस्पताल में भर्ती ला अस्पताल में भर्ती ला अस्पताल में भर्ती ला अस्पताल में भर्ती ला अस्पताल में भर्ती ला अस्पताल में...

मामूली विवाद के बाद फांसी के फंदे पर झूला संविदा बिजली कर्मी
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादMon, 06 Apr 2020 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार रात मामूली विवाद के बाद मझोला थाना क्षेत्र में बिजली विभाग का संविदा कर्मचारी फांसी के फंदे पर झूल गया। जानकारी पाकर परिवार वालों ने उसे समय रहते फंदे से उतार लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। मामला मझोला थाना क्षेत्र के उत्तमपुर बहलौलपुर गांव का है। यहां रहने वाला संविदा कर्मचारी काफी समय से गृहक्लेश की समस्या से जूझ रहा है। रविवार रात जिस समय पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ दीपक जला रहा था उस वक्त संविदाकर्मी के परिवार में जमकर विवाद हो रहा था। गाली-गलौज के बाद बाद मारपीट तक जा पहुंची। परेशान होकर संविदा कर्मी ने रात में घर में ही फांसी लगा ली। मझोला इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताय कि मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें