अधिवक्ता एकता मंच की बैठक में त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का लिया संकल्प
Moradabad News - अधिवक्ता एकता मंच की बैठक पंचशील बुद्ध विहार में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की एकता और होली, ईद मनाने का संकल्प लिया गया। अधिवक्ताओं ने राजू गुप्ता के मामले में पुलिस पर आरोप लगाया कि वह उन्हें झूठा फंसा रही है। बैठक में सभी ने होली की शुभकामना दी।

अधिवक्ता एकता मंच की बैठक का आयोजन रेलवे स्टेशन के निकट पंचशील बुद्ध विहार में किया गया। जिसमें संगठन की एकता और मजबूती पर जोर दिया। होली और ईद उल फितर के त्यौहार एकता और सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया। रविवार को भी बैठक में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता राजू गुप्ता के प्रकरण में पुलिस पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक दबाव में उन्हें झूठा फंसा रही है। इस मामले की इसकी घोर निंदा की जाती है और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ता एकता मंच आंदोलन करने को मजबूर होगा, बैठक में सभी को होली की शुभकामना दी गईं।
बैठक की अध्यक्षता चौधरी लखनवीर सिंह एडवोकेट और संचालन सतीश पाल सिंह एडवोकेट ने किया। बैठक में आशीष भटनागर, जगपाल सिंह, दिलदार हुसैन, सुरजीत सिंह यादव, आफाक हुसैन, शरीफ अहमद खां, विनोद कुमार गुप्ता आदि अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


