
डबल फाटक पुल बंद होने से पहले वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग, डीएम को भेजा पत्र
संक्षेप: Moradabad News - शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित देशराज शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर डबल फाटक पुल बंद होने से पहले वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुल बंद होने पर लाखों लोगों को शहर में आने-जाने में कठिनाई होगी और अतिक्रमण के कारण मार्ग संकरा हो गया है।
शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लाइनपार विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंडित देशराज शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मांग की है कि डबल फाटक पुल बंद करने से पहले आम जनता के लिए वैकल्पिक मार्ग की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि पुल बंद होने पर लाखों लोगों को शहर के अंदर आने-जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। देशराज शर्मा ने बताया कि डबल फाटक पुल बंद होने की स्थिति में आमजन के पास केवल एक ही विकल्प बचेगा कि वह करुणा से जयंतीपुर, मानपुर, सूर्य नगर, राम तलैया, विकास नगर, हनुमान नगर, रामलीला मैदान होते हुए प्रकाश नगर चौराहे पर पहुंचकर नव निर्मित कपूर कंपनी पुल या मानसरोवर मार्ग से दिल्ली रोड पर जाए।

उन्होंने कहा कि यह मार्ग पहले से ही अतिक्रमण के कारण अत्यंत संकरा हो चुका है, जिससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। उन्होंने कहा यदि पुल बंद होने से पूर्व इन मार्गों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो पूरे क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहेगी। शर्मा ने बताया कि रामलीला मैदान से मंडी समिति रोड तक की सड़क 12 मीटर चौड़ी स्वीकृत है, लेकिन मौके पर 50 प्रतिशत से भी कम रह गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




