खाली सीटों पर दाखिले के लिए 20 फरवरी तक हो सकेंगे आवेदन

Feb 11, 2026 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

Moradabad News - मुरादाबाद में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में 2026-27 शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश की समय सीमा 20 फरवरी निर्धारित की गई है। कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 में रिक्त सीटों पर निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन विभागीय वेबसाइट ats.upsdc.gov.in पर भी किए जा सकते हैं।

खाली सीटों पर दाखिले के लिए 20 फरवरी तक हो सकेंगे आवेदन

मुरादाबाद। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (पूर्ववर्ती राजकीय स्वच्छकार आश्रम पद्धति विद्यालय) में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों को जमा करने की समय सीमा तय कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन ने बताया कि खाली सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 20 फरवरी तक आवेदन करने अनिवार्य है। कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11वीं में रिक्त सीटों के सापेक्ष छात्रों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। बताया कि, दाखिले के लिए विभागीय वेबसाइट ats.upsdc.gov.in पर भी आवेदन किए जा सकते हैं। इसमें 60 प्रतिशत स्वच्छकार समुदाय, अनुसूचित जाति, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग और 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग के जरूरतमंद छात्रों को दाखिले की व्यवस्था है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।