लंबे समय से गायब दो प्रभारी हटाए, नोटिस

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद में महिला शरणालय और बाल सुधार गृह के अधिकारियों को ड्यूटी से गायब रहने पर हटाया गया है। उप निदेशक राजेश गुप्ता ने दोनों को नोटिस जारी किया है। बाल सुधार गृह के अधीक्षक मुकेश चौधरी को महिला शरणालय से अटैच किया गया है। नए प्रभार का निर्धारण किया गया है।

लंबे समय से गायब दो प्रभारी हटाए, नोटिस

मुरादाबाद। महिला शरणालय और बाल सुधार गृह किशोर के प्रभारी को मनमानी की सजा मिली है। दोनों को प्रभार से हटा दिया गया है। बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने के प्रकरण में दोनों को नोटिस जारी किया गया है। विभाग के उप निदेशक राजेश गुप्ता ने कार्रवाई की है। यहां बाल सुधार गृह किशोर के अधीक्षक मुकेश चौधरी और महिला शरणालय की अधीक्षक से उनका प्रभार वापस लिया गया है। बाल सुधार गृह के अधीक्षक का कार्य देखने वाले मुकेश चौधरी को महिला शरणालय से अटैच किया गया है। जबकि, उनके साथ काम करने वाले राजेंद्र प्रसाद को बाल सुधार गृह का प्रभारी बनाया गया है।

राजेंद्र वहीं केयरटेकर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। जबकि महिला शरणालय की अधीक्षक प्रेरणा सिन्हा से उनका प्रभार वापस ले लिया गया है। उनकी जगह अर्चना सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। प्रेरणा नर्सरी टीचर के रूप में तैनात हैं, उनकी सहयोगी अर्चना सिंह अब अधीक्षक बनाई गईं हैं। जबकि, प्रेरणा के पास ही विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी की अधीक्षक का प्रभार था। दोनों पद लंबे समय से रिक्त हैं। अब केवल विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी की प्रभारी के तौर पर प्रेरणा तैनात हैं। दोनों कर्मचारी तृतीय श्रेणी संपर्क के हैं।उप निदेशक राजेश गुप्ता ने बताया कि दोनों को पिछले महीने पद से हटाया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा बाल सुधार गृह के निरीक्षण में बच्चों में विवाद की शिकायत आई थी। जिसके आधार पर सुधार गृह के 10 बाल अपचारियों को गैर जनपद में शिफ्ट किया गया है। यह रूटीन की करवाई है। महिला शरणालय विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी और बाल सुधार ग्रीज के स्थाई प्रभारी के पद खाली हैं। व्यवस्था संचालन के लिए नए सिरे से जिम्मेदारी तय की गई है। बाल सुधार गृह के प्रभारी मुकेश चौधरी विभाग में कंपाउंड और प्रेरणा का नर्सरी टीचर मूल पद है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।