ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादभाजपा के जनसंवाद कार्यक्रम में गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

भाजपा के जनसंवाद कार्यक्रम में गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

बिलारी क्षेत्र के गांव सनाई में भाजपा के जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए कहा गया कि आज जनता राहत...

भाजपा के जनसंवाद कार्यक्रम में गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSat, 27 Nov 2021 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बिलारी क्षेत्र के गांव सनाई में भाजपा के जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए कहा गया कि आज जनता राहत महसूस कर रही है कि वह स्वयं, उसकी संपत्ति और पशुधन सुरक्षित है। गन्ना मूल्य का भुगतान अपडेट है। अपराध और भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जा रही है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

शनिवार को कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संभल जिला पंचायत अध्यक्षा डॉ. अनामिका यादव ने कहा कि विरोधी दल जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उनसे सचेत रहें। ललित चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है। प्रेरित किया कि 18 वर्ष पूरे कर चुके सभी युवा अपने वोट बनवाएं। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, नीलेश यादव, ठाकुर मुकेश सोम, दिनेश ठाकुर आदि का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सहकारी समिति के सभापति ललित चौधरी ने स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह, परमेश्वर लाल सैनी, सुरेश सैनी, डॉ. विश्वास शर्मा, नरेश ढाका, अजय ठाकुर, देवदत्त दिवाकर, दयाराम मौर्य आदि ने विचार रखे। अंत में ललित चौधरी ने सबका आभार जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें