ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादशादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भगतपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज...

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 21 Feb 2021 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद। वरिष्ठ संवाददाता

भगतपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जेल भेजा गया लाखन सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम भानपुर गजरौला थाना भगतपुर का रहने वाला है। उसका भगतपुर इलाके की रहने वाली एक किशोरी से लंबे समय से प्रेम प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर उसने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़िता द्वारा जब-जब शादी करने के लिए दबाव डाला तो लाखन लगातार टरकाता रहा। कुछ समय पूर्व उसने पीड़िता के साथ बातचीत करनी बंद करते हुए दूरी बना ली। पीड़िता ने इस संदर्भ में बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। दोनों मोबाइल फोन नंबर भी बंद कर लिए। लाखन के दोस्तों के जरिए पीड़िता ने बातचीत की तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। धमकी दी कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद उन्होंने भगतपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को पुलिस ने लाखन सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसकी पुष्टि एसओ भगतपुर ने की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें