ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादछेड़छाड़ का आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

छेड़छाड़ का आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

मुरादाबाद सिविल लाइंस थान पुलिस ने बरेली के हाफिज गंज थाना क्षेत्र निवासी संजीव कुमार को छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रेल...

छेड़छाड़ का आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादSun, 01 Aug 2021 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

मुरादाबाद सिविल लाइंस थान पुलिस ने बरेली के हाफिज गंज थाना क्षेत्र निवासी संजीव कुमार को छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रेल चौकी प्रभारी हरिओम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी युवती ने एक जुलाई को आरोपी संजीव के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

इसमें बताया कि आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार रात आरोपी को कपूर कंपनी शराब की हट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। बकौल पुलिस आरोपी संजीव कुमार बरेली के हाफिज गंज थाना क्षेत्र के गांव रसूल कमरूल नवाबगंज का रहने वाला है। वह मुरादाबाद में किराये पर रह रहा है। आरोपी काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था। शनिवार को भी आरोपी संजीव किसी वारदात की फिराक में घूम रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें