दहेज की खातिर पत्नी को तीन तलाक देने के आरोपी को छजलैट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी का नाम युसुफ पुत्र ईदरीश अहमद निवासी फरीदगंज कस्बा उमरी थाना कांठ है। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। वह पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने का भी दबाव बना रहा था। इनकार करने पर ही उसने तीन तलाक दिया था। एसओ छजलैट सुनील कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।
अगली स्टोरी