ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म का आरोप लगाया

ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म का आरोप लगाया

कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर निवासी एक महिला ने सोमवार को पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व रामपुर के थाना टांडा के गांव चौखंडी निवासी...

ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म का आरोप लगाया
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 03 Nov 2020 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

ठाकुरद्वारा । कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर निवासी एक महिला ने सोमवार को पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व रामपुर के थाना टांडा के गांव चौखंडी निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता से पचास हजार रुपए और एक बाइक दहेज में लाने का दबाव बना रहे थे। जिसमें असमर्थता जताने पर ससुरालीजनों ने उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। इसके साथ ही विवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें