दहेज प्रताड़ना और गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद। सिविल लाइन पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और गर्भपात कराने के आरोपी उमेश कुकरेती को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएचओ सिविल लाइंस रविंद्र प्रताप...
मुरादाबाद। सिविल लाइन पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और गर्भपात कराने के आरोपी उमेश कुकरेती को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएचओ सिविल लाइंस रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रामगंगा विहार निवासी दीपमाला कुकरेती ने छह सितंबर को दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उसकी शादी उत्तराखंड के देहरादून जिले के सेलाकुई थाना क्षेत्र के गांव भाऊवाला निवासी उमेश कुकरेती के साथ हुई है। उमेश उसके साथ रामगंगा विहार में ही रह रहा था। आरोप लगाया कि उमेश और उसके परिवार वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं गर्भवती होने पर दवा देकर उसका गर्भपात भी करा दिया। बकौल पुलिस मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। गुरुवार को एसआई राजीव कुमार की टीम ने आरोपी उमेश कुकरेती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।