Moradabad News: बाइक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में पांच घायल
Moradabad News: ठाकुरद्वारा करनपुर मार्ग पर रविवार सुबह बाइक और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। साथ ही, काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर एक युवती को भी बाइक द्वारा टक्कर मारकर फरार हो गया।

Moradabad News: फोटो: ठाकुरद्वारा,संवाददाता।ठाकुरद्वारा करनपुर मार्ग पर रविवार की सुबह बाइक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में ऑटो चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।रविवार की सुबह ठाकुरद्वारा करनपुर मार्ग पर रतूपुरा मोड़ के पास बाइक और ऑटो रिक्शा की टक्कर हो गई। जिससे ऑटो रिक्शा सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में बाइक सवार अब्दुल्लापुर लेदा निवासी मिलन कुमार, नैना,काजल और रतूपुरा निवासी ऑटो रिक्शा चालक विजय व कमल कुमार घायल हो गए। घायलों को नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार को भर्ती कराया गया है।उधर
काशीपुर मुरादाबाद हाईवे पर शनिवार की देर शाम मढ़ी मंदिर के निकट सड़क के किनारे चल रही साक्षी 18 वर्ष पुत्री नारायण सिंह को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। परिवार के लोगों ने उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


