ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुरादाबादहाईवे पर गजरौला के पास अनियंत्रित होकर पलटी टाटा मैजिक, पांच घायल

हाईवे पर गजरौला के पास अनियंत्रित होकर पलटी टाटा मैजिक, पांच घायल

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर टाटा मैजिक पलट गई। जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। पांचों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया...

हाईवे पर गजरौला के पास अनियंत्रित होकर पलटी टाटा मैजिक, पांच घायल
हिन्दुस्तान टीम,मुरादाबादTue, 21 May 2019 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाइवे पर टाटा मैजिक पलट गई। जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। पांचों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हापुड़ के मीनाक्षी गढ़ मुहल्ला निवासी समीर, फिरोज, अमन, दानिश व जीशान मंगलवार को टाटा मैजिक से मुरादाबाद कपड़े की फेरी लगाने जा रहे थे। नेशनल हाइवे पर गजरौला के निकट ट्रैक्टर ट्राली अचानक सामने आ जाने से टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है। घायलों के परिजन भी मौके पहुंच गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें