अभाविप ने किया यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों का तिलक उत्साहवर्धन
Moradabad News - मुरादाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित छात्रों के लिए शुभकामना अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर छात्रों का स्वागत किया और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। परिषद ने छात्रों को बिना तनाव परीक्षा देने और समय का सदुपयोग करने का आह्वान किया।

मुरादाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहे छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए विशेष शुभकामना अभियान चलाया गया। परिषद के कार्यकर्ता विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि परिश्रम, आत्मविश्वास और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। महानगर सहमंत्री छविनाथ अरोरा ने विद्यार्थियों को देश की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनका मनोबल बढ़ाने को समाज का दायित्व बताया। परिषद ने सभी छात्रों से बिना तनाव परीक्षा देने और समय का सदुपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महानगर मंत्री गौरव क्षेत्रीय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


